रायपुर
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा वर्ष 2023 के परीक्षा फार्म भरने की तिथि में वृद्धि की गई है। छात्र अब 27 जून को कार्यालयीन समय शाम 5:30 बजे तक संबंधित संस्था के माध्यम से मण्डल के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्राफेसर व्ही.के.गोयल ने बताया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा वर्ष 2023 के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि सामान्य शुल्क के साथ 14 जून और विलंब शुल्क के साथ 20 जून निर्धारित थी। अंतिम तिथि समाप्त होने के पश्चात कई छात्रों ने विभिन्न कारणों से परीक्षा फार्म नही भरने का हवाला देते हुए परीक्षा फार्म की तिथि में वृद्धि करने की मांग की। मण्डल द्वारा छात्र हित में पूरक परीक्षा फार्म भरने की तिथि में वृद्धि करने का निर्णय लिया। छात्र अब 27 जून तक कार्यालय समय शाम 5:30 बजे तक संबंधित संस्था के माध्यम से मण्डल के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ
नन्हे कदम गढ़ेगें सशक्त भारत का भविष्य – आंगनबाड़ी केंद्रों का नया रूप, नई दिशा
छत्तीसगढ़ टॉपर्स में चमकी कवर्धा की रिया, 98.83% अंक लेकर बनीं सेकंड टॉपर