रायपुर
15 जनवरी थल सेना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में रहने वाले पूर्व सैैनिक भाजपा में प्रवेश करने जा रहे है। वहीं दूसरी ओर 26 जनवरी को विवेकानंद विद्यापीठ में आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमंत कथा के दौरान 31 पूर्व सैनिकों के परिवार व 10 पैरामिट्री के जवानों का सम्मान किया जाएगा।
एक्स आर्मी फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा, वीरेंद्र प्रताप सिंह राणा के अलावा अन्य रिटायर्ड सैनिकों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सेना के जवान पहले भी बहादूर थे और आज भी बहादूर है। सेना अपने कौशल के आधार पर काम करता है। जो लोग सेना पर सवाल उठाते हुए उन्हें हम कहना चाहते हैं कि अगर सेना देश विरोधी होती तो आज हम यहां नहीं रहते। वोट देने का अधिकार सबको है इसलिए हम 15 जनवरी थल सेना दिवस के दिन सैनिकों को भी वोट देने के लिए अधिकार मांगेंगे ताकि वे भी राष्ट्रवाद के साथ जुड़े सकें। राष्ट्र की सेवा में तो वे हमेशा लगे रहते हैं लेकिन राष्ट्रवाद की सेवा करने का उन्हें भी मौका मिलना चाहिए। इसलिए 15 जनवरी को छत्तीसगढ़ के 100 से 500 पूर्व सैनिक भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंच भाजपा प्रवेश करेंगे और तन, मन धन से अपनी सेवा करेंगे।

More Stories
CG में विश्व पोलियो दिवस पर कल जागरूकता रैली, रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविरों का होगा आयोजन
छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान करेगा ‘लईका चिन्हारी’ ऐप
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना