मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को भी किया जाएगा सूचित
भोपाल
विधानसभा निर्वाचन-2023
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा तैयारियाँ शुरू कर दी गई है। पहले दो चरण में 34 जिलों में ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी मशीनों की जिला स्तर पर एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) के लिए संबंधित जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग का कार्य 7 एवं 10 जून को किया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाला यह कार्य बेल (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बेंगलुरू) के इंजीनियर्स द्वारा किया जाएगा। इसकी सूचना जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को भी दी जाएगी।
7 जून को 15 जिलों में एफएलसी होगी
7 जून को 15 जिलों में ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी का एफएलसी होगी। इसमें गुना, निवाड़ी, रीवा, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, बैतूल, भोपाल, आगर-मालवा, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच एवं मुरैना जिला शामिल है।
10 जून को 19 जिलों में एफएलसी होगी
10 जून को 19 जिलों में ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की एफएलसी होगी। इसमें श्योपुर, भिंड, दतिया, अशोकनगर, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, उमरिया, सिवनी, नरसिंहपुर, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, बुरहानपुर, बड़वानी, झाबुआ एवं धार जिला शामिल है।

More Stories
MP में PUC सर्टिफिकेट के नियम सख्त, अब OTP वेरिफिकेशन के बिना नहीं बनेगा प्रमाणपत्र
500 कारतूस एक साथ खरीदने पर सख्ती, धोखाधड़ी के बाद जिला प्रशासन ने सीमित किए गन लाइसेंस
Ladli Behna Yojana: आज जारी होगी 37वीं किस्त, सागर के केसली से बहनों के खातों में राशि भेजेंगे CM मोहन यादव