नारायणपुर
आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नीति आयोग के द्वारा निदेर्शानुसार शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों हेतु नारायणपुर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। निबंध का विषय प्रतियोगिता स्थल पर ही सूचित किया जायेगा एक विभाग से अधिकतम 2प्रतिभागी भाग ले सकते है। यह प्रतियोगिता जिला पंचायत के सभा कक्ष में 13 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। निबंध लेखन का माध्यम हिन्दी अथवा अंग्रेजी है। इस प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार रुपए, तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए दिये जाएंगे वहीं आठ सांत्वना पुरस्कार के रूप में एक-एक हजार रुपए प्रदान किये जाएंगे।

More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना से अशफाक खान का पक्के घर का सपना हुआ साकार
सेवा_ संकल्प_ अभियान मत्स्य पालन से संवरी गांधीराम की ज़िंदगी
सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय