दुबई
इंग्लैंड के हैरी ब्रूक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ताजा टेस्ट रैंकिंग में नए नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. 25 वर्षीय ब्रूक ने बल्लेबाजी जो रूट की जगह ली. वह अपने करियर में पहली बार टेस्ट बल्लेबाजी में नंबर एक खिलाड़ी के सिंहासन पर काबिज हुए.
ताजा रैंकिंग के बाद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में 33 साल के जो रूट का राज समाप्त हो गया है. पिछले सप्ताह वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने आठवें टेस्ट शतक की बदौलत ब्रूक ने रूट को पछाड़कर टॉप टेस्ट बल्लेबाज की रैंकिंग हासिल कर ली है. इंग्लैंड के दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब रैंकिंग लिस्ट में टॉप पर मौजूद रहे जो रूट पर केवल एक अंक की मामूली बढ़त बनाई है.

More Stories
चुनाव तारीखों के ऐलान से IPL 2026 पर बढ़ी टेंशन, BCCI को बदलना पड़ सकता है शेड्यूल
सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, बाबर आजम का जिक्र कर याद किया करियर
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास: ICC ट्रॉफी जीतने में धोनी की बराबरी, रोहित-कोहली अब भी सबसे आगे