जम्मू
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि डोडा जिले के गोली-गाडी वन क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।
एक अधिकारी ने बताया कि जब सुरक्षा बल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे, तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी गोलीबारी जारी है।
इससे एक दिन पहले कठुआ जिले के बदनोटा गांव में सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया था जिसमें एक जेसीओ सहित पांच जवान शहीद हो गए थे, जबकि पांच अन्य जवान घायल हो गए थे। इस घटना के एक दिन बाद डोडा के गोली-गाडी फॉरेस्ट एरिया में मुठभेड़ शुरू हुई।

More Stories
कॉकरोच प्रोटेस्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, जांच के लिए बनेगा हाई-लेवल पैनल; जानें कौन होंगे शामिल
भारत की स्ट्राइक पर बिलावल भुट्टो की गीदड़ भभकी, बोले- जो पकड़े गए वो CJP के, 3000 अभी बाकी
अब समुद्री जहाजों में भी E10! 10% बायोफ्यूल ब्लेंड को बढ़ावा देगी सरकार, जारी हुआ रोडमैप