गरियाबंद
जिले के कुल्हाड़ी घाट के भालू डिग्गी जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। मैनपुर थाना क्षेत्र के इस इलाके में सुबह से उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के जवानों द्वारा संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुठभेड़ में अब तक 1 नक्सली के मारे जाने की खबर है, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाया रहा है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इलाके की स्थिति को देखते हुए भाटीगढ़ स्टेडियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के बड़े अधिकारी भी मैनपुर पहुंच चुके हैं। सुरक्षा बलों का संयुक्त ऑपरेशन जारी है और जंगल में नक्सलियों को घेरने की कोशिश की जा रही हैं।

More Stories
CG भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2028 विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
CG में डॉक्टरों को बड़ी राहत के संकेत! UG बॉन्ड खत्म, PG में एक साल बॉन्ड पर बनी सहमति
राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर, डेका बोले- सेवा भाव और संवेदनशीलता से निभाएं जिम्मेदारी