भोपाल
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को इंदौर से जबलपुर के लिये भावभीनी विदाई दी गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु आज एयरपोर्ट से जबलपुर के लिये रवाना हुई। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मिनिस्टर इन वेटिंग और इंदौर जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने विदाई दी।
इस मौके पर संभागायुक्त मालसिंह, पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर तथा कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

More Stories
राज्य सरकार “सच्चा वादा और पक्का काम” के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीज संघ हाइब्रिड बीजों का उत्पादन कर किसानों को बाजार से आधी कीमत पर उपलब्ध कराएगा : मंत्री सारंग
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने हिनौती गौधाम के निर्माण कार्यों की समीक्षा की