वाशिंगटन
अगले वर्ष होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। इस चुनाव में भारतीय मूल के दावेदार विवेक रामास्वामी भी लोकप्रियता की ओर बढ़ रहे हैं। दुनिया के शीर्ष धनी लोगों में शामिल एलन मस्क भी रामास्वामी के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने प्रशंसा करते हुए रामास्वामी को राष्ट्रपति पद का होनहार उम्मीदवार बताया है।
विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं और उनका मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से है। ट्रंप हालांकि, अभी भी रिपब्लिकन समर्थकों की पहली पसंद बने हुए हंप और अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे हैं, लेकिन धीरे-धीरे ही विवेक रामास्वामी लगातार अपनी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।
एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विवेक रामास्वामी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विवेक रामास्वामी मशहूर पत्रकार टकर कार्लसन से बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में एलन मस्क ने लिखा कि 'यह एक होनहार उम्मीदवार है।'
विवेक रामास्वामी अपने चुनाव प्रचार के दौरान कह चुके हैं कि वह चीन को अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं, तो वह चीन के साथ संबंधों को पूरी तरह से खत्म कर लेंगे। रामास्वामी ने कहा कि वह प्रशांत महासागर में होने वाले व्यापार में अमेरिका को फिर से शामिल करेंगे। साथ ही भारत, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर फोकस करेंगे।
विवेक रामास्वामी का जन्म 9 अगस्त, 1985 को हुआ था। इससे पूर्व उनके माता-पिता भारत के केरल से आकर अमेरिका में बस गए थे। रामास्वामी का बचपन ओहायो के सिनसिनाटी में गुजरा और उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक किया और फिर येल यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है।

More Stories
ट्रंप ने किया डील का दावा, ईरान ने किया खारिज; बोला- रेड लाइन्स पर नहीं होगा कोई समझौता
Trump Tension: ईरान युद्ध से बढ़ी महंगाई की मार, अमेरिका में ट्रंप के सामने खड़ी हुई नई चुनौती
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का ताबड़तोड़ पलटवार, बहरीन-कुवैत से लेकर तेल टैंकरों तक मची अफरा-तफरी