बिजली कंपनी ने विशेष रूप से टीसीएस चौराहे तक डाली पैंथर लाइन
भोपाल
म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इंदौर मेट्रो के लिए मंगलवार दोपहर 10 एमवीए का बिजली कनेक्शन विधिवत रूप से किया है। इसके लिए बिजली कंपनी ने विशेष रूप से उज्जैन रोड स्थित जैतपुरा के अति उच्चदाब पावर ग्रिड से अरविंदो चौराहे होते हुए टीसीएस चौराहे तक 17 किमी की अत्याधुनिक पैंथर लाइन की स्थापना अप्रैल में की है।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि मेट्रो के लिए उच्च शक्ति की 33 केवी की बिजली नई लाइन के माध्यम से देने के लिए सघन प्रयास किए गए थे। इसके लिए सत्रह करोड़ की मंजूरी देकर 17 मीटर ऊंचे मोनोपोल पर 510 एम्पीयर के पैंथर कंडक्टर लगाए गए। इससे उच्च क्षमता के साथ बिजली पहुँच रही है। तोमर ने बताया कि इंदौर के सुपर कॉरिडोर स्थित टीसीएस चौराहे के पास मंगलवार दोपहर बिजली कंपनी की टीम ने विधिवत रूप से प्रोटोकाल के तहत मेट्रो की टीम के साथ पैंथर लाइन से मेट्रो के पावर कमांड सेंटर को चार्ज कर दिया।
नए इंदौर के लिए बिजली
बिजली कंपनी की उपरोक्त पैंथर लाइन से मेट्रो के अलावा टीसीएस, इंफोसिस समेत अन्य नई कंपनियों, नए बस रहे इंदौर और अरविंदो के आसपास के क्षेत्र को निर्बाध बिजली मिलेगी।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन