अनूपपुर
नगर परिषद जैतहरी के आम निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक अनूप तिवारी द्वारा शुक्रवार 6 जनवरी 2023 को नगर परिषद जैतहरी के नाम निर्देशन दाखिला तथा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जायजा लिया गया। प्रेक्षक तिवारी ने मतदान केन्द्रों में सामग्री वितरण स्थल तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए आवष्यक जानकारी प्राप्त की तथा संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग ऑफीसर विजय डेहरिया, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर शशांक शेण्डे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी भूपेन्द्र सिंह सहित सर्व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
तलाक मामले में पत्नी के मेडिकल टेस्ट पर रोक, ग्वालियर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
इंदौर में दिखेगा सिंध का 1800 साल पुराना इतिहास, दुर्लभ सिक्के होंगे खास आकर्षण
इंदौर में अनंत चतुर्दशी झांकी पर सख्त सुरक्षा, 6 संभाग-12 जोन में तैनात पुलिस