नई दिल्ली
देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग (EC) सोमवार दोपहर 12 बजे पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने के कार्यक्रम की घोषणा करेगा. आयोग मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। पूर्वोत्तर राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है। तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। तेलंगाना में जहां भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का शासन है, वहीं मध्य प्रदेश में भाजपा का शासन है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस सत्ता में है.
इन राज्यो में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत तक संपन्न कराए जाने हैं। अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने इन राज्यों में मतदाता सूचियों की समीक्षा सहित इन राज्यों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पांचों राज्यों में कुल मिलाकर 1,180 से अधिक चुनाव परिवेक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं, चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, 10 से 15 दिसंबर के बीच मतगणना की तारीख तय किए जाने की संभावना है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों की मुहर लगने के बाद चुनाव कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी दी जाएगी और फिर इनकी घोषणा होगी। 5 राज्यों के चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ आज चुनाव आयोग दिल्ली में बैठक कर रहा है। इसके बाद चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करेगा।

More Stories
जमीन कब्जाने और रंगदारी मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता के पूर्व DCP की 2.78 करोड़ की संपत्ति कुर्क
मनीला में मोदी-ट्रंप की मुलाकात से चीन को लगेगा झटका, एक दौरे से साधेंगे दो बड़े निशाने
आज 13 नवंबर को बैंक रहेंगे बंद, जानिए RBI ने क्यों घोषित की छुट्टी