भोपाल
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एक अक्टूबर को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा शासकीय होमियो चिकित्सालय में लगभग 400 वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वृद्ध जनों ने भी अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नुक्कड़ नाटक एवं गायन प्रतियोगिता में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मनोज बाथम, आयुष विभाग के उप सचिव संजय मिश्र, सीएमओ आयुष, हेल्पज इंडिया से खरे, वृद्ध नागरिक कल्याण से सक्सेना उपस्थित रहे। आयुष विभाग ने सभी वृद्धजनों को हमेशा स्फूर्तिवान रहने और जीवन भर इसी हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

More Stories
सतना में दिल दहला देने वाली घटना, महिला ने बेटी संग मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान
धार की भोजशाला पर नई रिपोर्ट, ASI ने हाई कोर्ट को बताया—शिलालेखों से छेड़छाड़ के संकेत
रानी दुर्गावती अभयारण्य (नौरादेही) बनेगा चीतों का तीसरा घर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव