धमतरी.
धमतरी जिले के भखारा में एक राइस मिल के गोडाउन से लोहे के सामानों को चोरी करने वाले आठ आरोपियों को भखारा पुलिस और साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब छह लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है, वहीं घटना में इस्तेमाल एक टाटा एस और पिकअप को भी पुलिस ने जब्त किया है।
बताया जा रहा है कि भखारा में भरत नाहर की राइस मिल के गाडाउन में रखे करीब पांच लाख रुपये कीमत के लोहा सहित अन्य सामान को चोर उठा ले गए थे। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सात संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ की। जिस पर आरोपियों ने चोरी करने की बात स्वीकार की है। बता दें कि पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। पुलिस की माने तो पकडे गए सभी आरोपी धमतरी के ही रहने वाले है। फिलहाल पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More Stories
निश्चय कार्यक्रम के तहत रायपुर जेल के 67 बंदियों को मिला कौशल प्रमाण-पत्र, पुनर्वास की नई शुरुआत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरिनाम संकीर्तन यज्ञ में लिया हिस्सा, जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
RCB का छत्तीसगढ़ी अंदाज में स्वागत वायरल, इंस्टाग्राम वीडियो को 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा