श्रीनगर
कश्मीरी पंडित डॉ. संदीप मावा आज कुछ मुस्लिम साथियों के साथ श्रीनगर की प्रेस कॉलोनी पहुंचे, इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और पाकिस्तान में शरण लिए कश्मीरी आतंकवादी मुहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ नारे लगाए व उनके पुतले जलाए। गौरतलब है कि सैयद सलाहुद्दीन नाम का आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन ग्रुप का चीफ कमांडर है और पिछले 30 साल से पाकिस्तान में छिपकर रह रहा है।
बोलते हुए, संदीप मावा ने कहा कि सरकार या सुरक्षा बलों द्वारा किसी न किसी तरह से कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने का लगातार प्रयास किया गया है, लेकिन सलाहुद्दीन पाकिस्तान से आतंकवाद चलाकर कश्मीर के हालात को बदतर बना रहा है।

More Stories
महंगाई रोकने के लिए RBI बढ़ाए रेपो रेट? SBI रिसर्च ने 0.50% बढ़ोतरी की दी सलाह
शारजाह के पास तेल टैंकर पर ड्रोन हमला, जहाज में सवार सभी 22 भारतीय सुरक्षित
रुपये को संभालने के लिए RBI का बड़ा कदम, तेल कंपनियों को डॉलर बेचेगा रिजर्व बैंक