नईदिल्ली
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर उन्हें समन दिया है और पूछताछ के लिए बुलाया है. उनसे गुरुवार (09 नवंबर) को पूछताछ की जाएगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक बनर्जी इस पूछताछ में शामिल हो सकते हैं.
हालांकि इस बात की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि ईडी ने उन्हें किस मामले में समन भेजा है. जानकारी के लिए बता दें कि ईडी उनसे स्कूल भर्ती घोटाले में पूछताछ कर रही है और इससे पहले 3 अक्टूबर को भी समन जारी करके तलब किया गया था.
3 अक्टूबर को भी बुलाया था
दरअसल, टीएमसी नेता को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में 3 अक्तूबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया गया था. हालांकि, सरकारी योजनाओं के भुगतान को दिल्ली में पार्टी के विरोध-प्रदर्शन की वजह से अभिषेक ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें बुधवार को नया समन जारी किया.

More Stories
TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 4 बैंक अकाउंट ऑपरेट करने की याचिका खारिज
तमिलनाडु में नए सियासी गठजोड़ की चर्चा, PMK और विजय की TVK के बीच बातचीत तेज
राहुल गांधी की लीडरशिप पर शिवराज का बड़ा दावा, बोले- INDIA गठबंधन नहीं मानता नेता