लखनऊ
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत के लखनऊ स्थित घर पर बुधवार को छापेमारी की है। उनके अपार्टमेंट से टीम ने कई दस्तावेज, बैंक खाते से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में लिया है। ईडी की टीम सावंत गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें कोर्ट में पेश करना है।
आईआरएस अधिकारी सचिन सावंत वर्तमान में लखनऊ में ही तैनात हैं। वह सीमा शुल्क और जीएसटी के लिए काम कर रहे हैं। सावंत काफी समय से ईडी के रडार पर थे। जब वह मुंबई में ईडी में थे तब डायमंड कंपनी की 500 करोड़ रुपए की हेराफेरी में संदिग्ध पाया गया था। सावंत के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें हुई थीं। इसी को लेकर ईडी टीम मुंबई से लखनऊ पहुंची। ईडी टीम ने शालीमार वन वर्ल्ड स्थित सावंत के आवास पर छापेमारी की। देर तक चले अभियान में ईडी टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए।
इसके साथ ही बैंक से जुड़ी डिटेल भी जुटाई। ईडी ने सावंत के घर से बरामद सभी चीजों को अपने कब्जे में लेकर साथ ले गई है। टीम ने सचिन सावंत को भी गिरफ्तार कर लिया है और मुंबई के लिए रवाना हो गई है। ईडी की टीम ने उनके मुंबई स्थित आवास पर भी छापेमारी कर चुकी है।

More Stories
30 जून को बंद हो जाएंगे LPG कनेक्शन? इंडेन, HP और भारत गैस की चेतावनी से मचा हड़कंप
Rain Alert: भीषण गर्मी के बीच इन 7 राज्यों में अगले 7 दिन होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
पश्चिम बंगाल का बड़ा फैसला! हासीमारा और कलाईकुंडा एयरबेस को मिली 62 एकड़ जमीन, पूर्वी सीमा होगी और मजबूत