रायपुर.
छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में ईडी ने खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के अधिकारी मनोज सोनी को हिरासत में ले लिया है। ईडी ने मनोज सोनी को स्पेशल कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड मांगी है। इस मामले में ईडी की एफआईआर में मनोज सोनी का नाम भी आरोपियों की सूची में शामिल है। मामले में रोशन चंद्राकर से ईओडब्ल्यू की टीम ने सोमवार को अपने दफ्तर में पूछताछ की।
वहीं आज मंगलवार को एमडी मनोज सोनी को पूछताछ के लिए तलब किया गया। ईओडब्ल्यू के दफ्तर में कड़ी पूछताछ के बाद ईडी ने खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव और मार्कफेड के अधिकारी मनोज सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ईडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 140 करोड़ रुपए की अवैध वसूली की गई, जिसमें अधिकारी,कांग्रेस नेता और राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हैं।

More Stories
बिलासपुर में जल जीवन मिशन की सुस्ती पर भड़के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिजली कटौती पर भी अधिकारियों को लगाई फटकार
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक
PM आवास योजना: डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिवराज चौहान को लिखा पत्र, पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने की मांग