कोरबा.
कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को निर्वाचन आयोग ने नोटिस जारी किया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर नोटिस जारी किया है। सोमवार तक नोटिस का जवाब नहीं देने पर धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम का खर्च प्रत्याशी पर जुड़ेगा और आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।
दरअसल चिरमिरी में आयोजित कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने आयोजकों में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का नाम लिया था। और कथा के आयोजन स्थल पर भाजपा का प्रचार प्रसार हो रहा था।
हम देंगे नोटिस का जवाब
चुनाव आयोग के नोटिस पर लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा कि हम नोटिस का जवाब देंगे, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ने जो आरोप लगाया है वो निराधार आरोप है। हमेशा ही विषयों को परिवर्तित करने की कोशिश करते हैं। जब सीधी लड़ाई में नही जीत पाते हैं तो लड़ाई को इस प्रकार से मोड़ने की शुरुआत करते हैं। हम उस पर जवाब देंगे।

More Stories
CM विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, 3D Blast हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹30-30 लाख की सहायता
बिलासपुर में जल जीवन मिशन की सुस्ती पर भड़के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिजली कटौती पर भी अधिकारियों को लगाई फटकार
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक