श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर के कटरा में सुबह-सुबह भूकंप के झटके लगे हैं। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 05:01 बजे 3.6 की तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
भूकंप आने पर क्या करें?
– भूकंप आने के बाद अगर आप घर में हैं तो कोशिश करें कि फर्श पर बैठ जाएं।
– या फिर अगर आपके घर में टेबल या फर्नीचर है तो उसके नीचे बैठकर हाथ से सिर को ढक लेना चाहिए।
– भूकंप आने के दौरान घर के अंदर ही रहें और जब झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
– भूकंप के दौरान घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।
भूकंप आने पर क्या ना करें?
– भूकंप के वक्त लिफ्ट का इस्तेमाल तो भूलकर भी न करें।
– भूकंप आने पर अगर आप घर में हैं तो दरवाजे, खिड़कियों और दीवारों से दूर रहें।
– भूकंप के समय अगर आप घर में हैं तो बाहर न निकलें। जहां हैं वही खुद को सुरक्षित करने के प्रयास करें।
– भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर है तो कोशिश करें कि ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें।

More Stories
‘हिंदुत्व से जुड़ रहीं बेटियां ही निशाने पर क्यों?’ कंगना रनौत का नया बयान, धर्म परिवर्तन पर उठाए सवाल
हेट स्पीच केस में अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, FIR की मांग खारिज
महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी