ओडिशा
पीएम नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर हैं। ओडिशा दौरे पर संबलपुर यात्रा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का नींव पत्खर रखा। उन्होंने राज्यवासियों को बाधाई देते हुए कहा कि, ‘ओडिशा की विकास यात्रा के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है. मैं लगभग करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लिए ओडिशा के लोगों को हृदय से बधाई देता हूं. राज्य को 70,000 करोड़ रुपये समर्पित।’
इन परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि, ‘विकसित भारत का सपना हम तभी साकार कर सकते हैं, जब भारत का हर राज्य विकसित हो. इसे सुनिश्चित करने के लिए, हमने पिछले दस वर्षों में हर क्षेत्र में ओडिशा का समर्थन किया है।’
पीएम ने संबलपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान में 400 करोड़ रुपये के स्थायी परिसर के अलावा कई अन्य बुनियादी परियोजनाएं जैसे- ऊर्जा, सड़क व रेलवे का उद्घाटन भी किया है। इसके अलावा उन्होंने आवाजाही को बेहतरीन बनाने के लिए पुरी-सोनेपुर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस को भी शुरु की गई है।
इसके साथ ‘प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा’ के तहत लगभग 2,450 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन भी उद्घाटन किया। आपको बता दें कि इस दौरान पीएम मोदी के अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्यपाल रघुबर दास और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित थे।

More Stories
भारत-जापान की साझेदारी से अंतरिक्ष का कचरा होगा साफ, पुराने सैटेलाइट का मलबा हटाने की तैयारी
राजकोट में अहीर समाज का शाही गरबा, 1300 करोड़ के सोने के गहनों ने खींचा ध्यान
लोकसभा की सीटें 850 करने का प्लान, मोदी सरकार के सामने क्या हैं चुनौतियां?