नई दिल्ली
देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने से मौसम अच्छा हो गया है, लेकिन जलभराव की समस्या ने लोगों को परेशान कर दिया है। हिमाचल और उत्तरांखड में बारिश आफत लेकर आई है। वहां तेज पानी पड़ने की वजह से लैंडस्लाइड व घर गिरने की घटनाएं हुई हैं। आईएमडी ने राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, महराष्ट्र, गुजरात में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 5 से 10 अगस्त तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। यह संभावना है कि इन तारीखों के बीच में 115.6-204.4 मिलीमीटर बारिश हो।
उत्तरांखड में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड में भारी बारिश होगी। 10 अगस्त तक राज्य के 8 जिलों में तेज पानी पड़ेगा। देहरादून, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लोग जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। इन जिलों में बारिश के समय पहाड़ों के आसपास ना जाएं।
राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियां घोषित
राजस्थान के कई जिलों में बारिश की वजह से जलभराव की समस्या हो गई है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में अजमेर के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों की दो दिन की छुट्टियां कर दी गई हैं। टोंक, पाली और बालोतरा में भी सोमवार को स्कूल बंद रहे।

More Stories
Jio Vs Starlink: भारत में कब शुरू होगी जियो की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? आकाश अंबानी ने दिया बड़ा संकेत
SBI Data Breach: स्टेट बैंक के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने की पुष्टि
PM मोदी बोले- एग्रीवोल्टाइक्स से बढ़ेगी किसानों की आय, गांवों की समृद्धि को मिलेगा नया आधार