रायपुर
चेन स्नैचिंग के वारदात राजधानी में थमने का नाम नहीं ले रहा है, ताजे मामले में चेन स्नैचिरों ने डीएसपी की 72 वर्षीय मां को अपना शिकार बना लिया और गले में पहले चैन को छीनकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर पदस्थ अधिकारी की 72 वर्षीय बुजुर्ग मां शनिवार सुबह मार्निंग वाक पर निकली थीं। जैसे ही वह शंकर नगर चौपाटी के पास पहुंची, वहां बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश चेन स्नैचरों ने बुजुर्ग महिला के गले से चेन छीनकर फरार हो गए। बुजुर्ग महिला तत्काल इसकी जानकारी अपने बेटे को दिया और उन्होंने इसकी जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी और पुलिस ने शंकर नगर चौपाटी के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उनकी तलाश में जुट गई है।

More Stories
देवभोग में पीडब्ल्यूडी का एसडीओ कार्यालय शुरू
मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
पीएम सूर्य घर योजना से बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बने कृष्ण कुमार गुप्ता, बिजली बिल के खर्च में मिली राहत