भोपाल। भोपाल में एक पखवाड़े पहले सामने आये ड्रग्स तस्करी और लव जिहाद मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में भोपाल पुलिस तो जांच कर ही रही है। इस बीच खबर है कि ड्रग्स तस्करी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की भी एंट्री हो सकती है। बताते हैं कि खुफिया एजेंसी ने आरोपियों एवं उनसे जुड़े राजनीतिक एवं प्रशासनिक रसूखदारों की रिपोर्ट दिल्ली भेजी है। जिसमें आरोपियों से जुड़े राजनीतिक-प्रशासनिक रसूखदारों की जानकारी भेजी गई है।
हम बता दें कि भोपाल में दो महीने पहले निजी कॉलेज की छात्राओं के शारीरिक शोषण और फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ था। लव जिहाद के इस मामले में दर्जनभर लोगों को आरोपी बनाया। जिनमें ज्यादातर को गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन मामले की जांच की रफ्तार ठंडी पड़ गई। इस बीच राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं जांच एजेंसियों ने भोपाल पुलिस की पारदर्शिता और कार्रवाई पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। हालांकि इससे पहले पुलिस ड्रग तस्करी एवं लव जिहाद के मालमे में रसूखदारों से जुड़े यासीन मछली को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस की जांच पर सवाल उठे तो यासीन के चाचा शाहवर अहमद उर्फ मछली को भ्ीा गिरफ्तार कर लिया। ऐेसे में प्रशासन ने आनन-फानन में मछली द्वारा राजीनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण में सरकारी जमीन पर खड़ी की करोड़ों की कोठी का बाहरी हिस्से पर भी बुलडोजर चला दिया। सूत्र बताते हैं कि आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को फूंक-फूंककर कदम रखने पड़ रहे हैं। क्योंकि अब रसूखदारों पर जांच की आंच आ सकती है।
खुफिया रिपोर्ट दिल्ली भेजी
सूत्रों के अनुसार पिछले एक पखवाड़े के भीतर केंद्रीय एजेंसियों के मप्र स्थित कार्यालयों में भोपाल ड्रग तस्कर एवं लव जिहाद प्रकरण पर बैठकें हो चुकी हैं। एजेंसी फिलहाल प्रकरण पर नजर रख रही हैं। बताया गया कि केंद्र को एक पखवाड़े के भीतर तीन बार खुफिया रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। जिसमें आरोपियों पर लगे आरोपों के अलावा, उनके कामधंधे, कारोबारी साझेदार और राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षकों के नाम भी बताए जा रहे हैं।

More Stories
इंदौर के MYH में फिर लापरवाही! चूहों के बाद अब HIV यूनिट में बिल्लियों का आतंक
देवास पुलिस की जाबांजी: ‘कानून के हाथ लंबे होते हैं’ कहावत को किया सच
52वाँ अंतर्राष्ट्रीय खजुराहो नृत्य समारोह शुक्रवार से, 7 दिन शास्त्रीय शैलियों के नृत्य एवं संवाद का होगा समागम