यूरिक एसिड , एक वेस्ट प्रोडक्ट है, जिसके बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और गठिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके क्रिस्टल किडनी में जमा होकर किडनी स्टोन की वजह भी बन सकते हैं। इसलिए अगर आप भी यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ ड्रिंक्स की मदद से आप यूरिक एसिड कम कर सकते हैं।
सुबह उठते ही कुछ नेचुरल ड्रिंक्स पीने से इस समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। ये ड्रिंक्स शरीर से यूरिक एसिड को पेशाब के जरिए बाहर निकालने में मदद करती हैं। आइए जानें यूरिक एसिड कम करने के लिए सुबह क्या पिएं।
नींबू पानी
नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो यूरिक एसिड को घोलने में मदद करता है। साथ ही, यह शरीर के पीएच लेवल को बैलेंस करके एसिडिटी को कम करता है।
कैसे बनाएं?
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें।
इसमें थोड़ा-सा शहद मिला सकते हैं।
सुबह खाली पेट इसे पिएं।
फायदे-
किडनी को डिटॉक्स करता है।
यूरिक एसिड क्रिस्टल्स को तोड़ने में मदद करता है।
मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
सेब का सिरका
सेब का सिरका शरीर को अल्कलाइन बनाता है और यूरिक एसिड को नेचुरली बाहर निकालता है। इसमें मौजूद मैलिक एसिड यूरिक एसिड को तोड़ने में मदद करता है।
कैसे बनाएं?
एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच कच्चा, अनफिल्टर्ड एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं।
इसमें शहद मिलाकर सुबह पिएं।
फायदे-
शरीर की सूजन कम करता है।
ब्लड प्यूरीफायर का काम करता है।
पाचन को बेहतर बनाता है।
चेरी का जूस
चेरी में एंथोसायनिन नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो यूरिक एसिड को कम करते हैं। चेरी का जूस गठिया के दर्द से राहत दिलाने में मददगार है।
कैसे बनाएं?
ताजी या फ्रोजन चेरी को ब्लेंड करके जूस निकालें।
बिना चीनी मिलाए सुबह खाली पेट पिएं।
फायदे-
यूरिक एसिड लेवल कम करता है।
जोड़ों के दर्द और सूजन से आराम दिलाता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
इन बातों का भी ध्यान रखें
ज्यादा पानी पिएं- दिन में 3-4 लीटर पानी पीने से यूरिक एसिड पतला होकर बाहर निकलता है।
प्रोटीन कम लें- रेड मीट, दालें, राजमा जैसी चीजें कम खाएं।
एक्सरसाइज करें- नियमित वॉक या योग करें।

More Stories
ChatGPT 80s AI Photo Trend का क्रेज, लेकिन इसकी कीमत कौन चुका रहा? पर्यावरण से प्राइवेसी तक बड़ा सवाल
iPhone 18 आते ही बदला बाजार, iPhone 17 की कीमत में ₹17 हजार का उछाल
प्रेमानंद महाराज की सीख: जीवन में तरक्की और सुख के लिए अपनाएं ये 3 सरल नियम