चंडीगढ़
चंडीगढ़ से बसपा उम्मीदवार डॉ ऋतु सिंह हादसे का शिकार हो गई हैं। उनके सिर में काफी चोट आई है। उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा, जहां उनके सिर पर टांके लगाए गए हैं।
दरअसल सोमवार को एक कॉलोनी में कार्यकर्ता डॉ ऋतु सिंह को सिक्कों से तोल रहे थे। इसी दौरान तकड़ी का तमगा टूटकर बसपा प्रत्याशी के सिर में लगा। इससे वह घायल हो गईं और उनके सिर से खून निकलने लगा। इसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उनके सिर पर टांके लगाए गए और फिर घर भेज दिया गया।
बसपा ने चंडीगढ़ से डॉक्टर ऋतु सिंह को मैदान में उतारा है। ऋतु दिल्ली यूनिवसिर्टी की पूर्व प्रोफेसर रही हैं। वह दौलत राम कॉलेज से जुड़ी हुई थीं और मनोविज्ञान विषय की जानकार थीं। वह यूनिवर्सिटी में भी दलितों के लिए आवाज उठाने के लिए जानी जाती थीं। जब उन्हें बर्खास्त किया गया था तो खूब आंदोलन हुआ था। उन्होंने पीएचडी पकौड़े वाली के नाम से ठेला भी लगाया था।
उन्होंने कथित जाति उत्पीड़न को लेकर सितंबर 2023 में कला संकाय, नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद उन्हें विश्वविद्यालय से निकाल दिया गया था और उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया गया था।

More Stories
राज्यसभा चुनाव विवाद गहराया, मीनाक्षी नटराजन जाएंगी हाई कोर्ट; बोलीं- नामांकन रद्द करना साजिश
बिना हेडलाइट दौड़ती रहीं सरकारी बसें! मोबाइल टॉर्च के सहारे सफर, कर्नाटक में KKRTC पर सियासी घमासान
ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका: चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा