भोपाल
आज गृह विभाग ने एक दर्जन आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। नए बने मैहर और पांढुर्णा जिलों में पुलिस अधीक्षक पदस्थ कर दिए गए हैं। जारी आदेश में मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल को बनाया गया है। वे कुछ दिन पहले ही भोपाल में डीसीपी बनाए गए थे। अग्रवाल की जगह पर राम शरण प्रजापति को डीसीपी बनाया गया है। पांढुर्णा एसपी राजेश कुमार त्रिपाठी को बनाया गया है। खंडवा एसपी सत्येंद्र शुक्ला को हटा कर पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
उनकी जगह पर वीरेंद्र कुमार सिंह को यहां का एसपी बनाया गया है। आगर मालवा एसपी संतोष कोरी को हटा कर 36 वीं वाहिनी मंडला भेजा गया है। उनकी जगह पर विनोद कुमार सिंह को आगर मालवा का एसपी बनाया गया है। इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश कुमार हिंगणकर को इंदौर ग्रामीण का डीआईजी बनाया गया है। उनकी जगह पर मनोज श्रीवास्तव को यहां पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह कुमार सौरभ को सीआईडी भोपाल से डीआईजी चंबल रेज बनाया गया है। सुनील कुमार जैन को पुलिस मुख्यालय से डीआईजी सागर, सविता सोहाने को पुलिस मुख्यालय से डीआईजी शहडोल बनाया गया है ।

More Stories
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल में 60% पद खाली, 187 में से केवल 73 कर्मचारी कार्यरत
पति की संपत्ति और नौकरी के दावे पर एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश सरकार ने खरीदा 250 करोड़ का जेट विमान, किराए के विमान से मिलेगी मुक्ति