रायपुर
सोसायटी ऑफ न्यूरोसाइंटिस्ट, इंडिया (एसओएन) और छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ न्यूरोसाइंटिस्ट (सीएएन) के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सीजीएमपी न्यूरोकॉन 2023 की शुरूआत शनिवार को हुआ। इस दौरान देशभर से आए डॉक्टरों ने मस्तिष्क (ब्रेन) और स्पाईन सर्जरी पर गहन विचार-विमर्श किया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में न्यूरो क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करने के साथ ही नई मेडिकल संभावनाओं के विषय पर बातचीत की गई। मामूली से लेकर गंभीर दिखने वाले मस्तिष्क और स्पाईन की जटिलताओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई।
आयोजन समिति के अध्यक्ष ब्रेन एन्ड स्पाईन के वरिष्ठ सर्जन डॉ. एसएन मढ़रिया ने बताया कि इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस के दौरान नई खोज और प्रगति के बारे में चर्चा की जा रही है ताकि अद्वितीय व रूपांतरणात्मक खोजों के बारे में जानकारी हासिल की जा सकें। विशेषज्ञों ने आपस मे साक्षात्कार कर नवीनतम सर्जिकल दृष्टिकोणों पर अपने विचार और अनुभव को साझा कर रहे हैं। इसके साथ ही सफल परिणामों को प्रमोट करने वाले मामलों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है और प्रयासों पर चर्चा की जा रही है जिसमें मस्तिष्क (ब्रेन) और स्पाईन सर्जरियो के भविष्य को आकार देने में मदद मिल सकें।
3 दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सीजीएमपी न्यूरोकॉन 2023 में स्पाइन, ब्रेन, स्लीपिंग डिसऑर्डर, पोश्चर डिफेक्ट, रीढ़ की हड्डी के जटिल ऑपरेशन की आधुनिक तकनीक, इससे संबंधित नए प्रयोग और अविष्कारों आदि विषयों पर स्टडी और पेपर प्रेजेंटेशन के माध्यम से डॉक्टरों ने अपने अनुभव साझा किए। इस कांफ्रेंस में देशभर से 200 न्यूरोसर्जन और न्यूरोलॉजिस्ट शामिल हो रहे है।

More Stories
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, अगले 5 दिन बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ में गौ हत्या के आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील, लिखित पत्र जारी
लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम, अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें – डेका