सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का बेहद ही खास महत्व होता है मान्यताएं हैं कि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से युक्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा-अराधना की जाती है। शरद पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय को करना बेहद शुभ माना जाता है ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। घर में माता लक्ष्मी का प्रवेश होता है। जीवन के कष्ट दूर होते हैं। आइए एक नजर इन उपायों पर डालें।-
पान के पत्ते का खास उपाय
शरद पूर्णिमा के दिन पांच पान के पत्ते माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर दें। पूजा के बाद इन पत्तों को सुखाकर एक लाल कपड़े में बांध लें और धन के स्थान या तिजोरी पर रख दें। ऐसा करने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
गाय को खिलाएं गुड़-रोटी
शरद पूर्णिमा के दिन गाय को गुड और रोटी खिलना शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में गाय को माता स्वरूप माना गया है। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होता है। धन और अन्न की कभी कमी नहीं होती ।
जल्द होगा विवाह
शरद पूर्णिमा के दिन भगवान कृष्ण की पूजा-अराधना करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधायें दूर होती हैं। विवाह के योग बनते हैं।
लगाएं खीर का भोग
शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी का भोग जरूर लगाएं। एक कटोरा में खीर रखकर उसे में चंद्रमा के रोशनी में रख दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।
आर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
शरद पूर्णिमा को एक लोटे में जल, एक चुटकी रोली और कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। इसके बाद सात बार चंद्रमा की परिक्रमा करें। ऐसा करने आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। घर और परिवार में शांति बनी रहती है।
संतान सुख के लिए
शरद पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ था। संतान सुख की प्राप्ति के लिए इस सदीं भगवान कार्तिकेय की विधिपूर्वक पूजा अराधना करें।

More Stories
17 फरवरी को वलयाकार सूर्य ग्रहण, जानें कौन सी राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
मंगल दोष से हैं परेशान? आज ही अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगा तुरंत समाधान
Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि के बाद बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ