मुंबई
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी पिछले कई महीनों से हेल्थ इश्यूज से जूझ रही हैं। पिछले साल लिगामेंट फटने की वजह से उनके पैर की सर्जरी हुई थी और अब बीते दिनों एक्सीडेंट के कारण हाथ की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उनके आर्म्स की सर्जरी हुई। अब वो फाइनली कई दिनों बाद आउटिंग पर निकली हैं। अपने पति विवेक दहिया और दोस्तों के साथ। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ये सफर उनके लिए काफी दर्दभरा था।
'मैं इस दर्दनाक घटना को याद नहीं करना चाहती'
अपने एक्सीडेंट के बाद अपनी पहली आउटिंग के बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने इंस्टेंट बॉलीवुड को बताया, 'मैं इस दर्दनाक घटना को याद नहीं करना चाहती बिल्कुल भी। यह मेरे लिए काफी दर्दनाक था। विवेक पूरे समय मेरे साथ थे। मुझे हैरानी है कि उनके बिना मैं क्या करती।'
एक्सीडेंट के बाद कराई सर्जरी
दिव्यांका का पिछले हफ्ते एक्सीडेंट हो गया था। इसकी जानकारी एक्ट्रेस के पब्लिसिस्ट ने इंस्टाग्राम पर उनके और विवेक दहिया के फैंस को दी थी। इस हफ्ते की शुरुआत में एक्ट्रेस ने हेल्थ अपडेट शेयर किया और चिंता के लिए फैंस का आभार भी जताया। विवेक के अनुसार, हाल ही में लिगामेंट सर्जरी से ठीक होने के बाद एक्सीडेंट के कारण उन्हें एक और सर्जरी करानी पड़ी।
दिव्यांका ने फैंस के लिए शेयर किया था वीडियो
विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के फैंस के लिए एक वीडियो शेयर किया था। इसमें आर्म स्लिंग पहने दिव्यांका कहती हैं, 'हैलो, मेरी सर्जरी हो गई है। मैं डिस्चार्ज भी ऑलरेडी हो रही हूं। हमारे साइंस ने कितनी प्रगति कर ली है। मेरे डॉक्टर अब मेरी हेल्थ में जो सुधार हो रहा है उससे बहुत खुश हैं। ईमानदारी से कहूं तो, मैंने पहले ही अपने फिजियो के साथ शुरुआत कर दी है क्योंकि मैं वापसी करना चाहती हूं।'
'मेरी जिंदगी का दर्दनाक अनुभव था'
उन्होंने यह भी कहा, 'इतना प्यार और चिंता जताने के लिए मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं। मुझे सबके मैसेज मिले, बस मैं सबका जवाब नहीं दे पा रही। मुझे इसके लिए खेद है, लेकिन मैं ज्यादातर बिजी हूं और दर्द में हूं। ये थोड़ा सा दर्दनाक अनुभव था मेरी जिंदगी का। मैं सभी के प्यार की सराहना करती हूं।'

More Stories
सलमान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला नाम, क्या जंग की टेंशन का असर? नया पोस्टर देखें
Nick Jonas–Priyanka Chopra ऑस्कर जाते वक्त बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची स्टार जोड़ी
Oscars 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ की बड़ी जीत, जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर, ईशा ने दिखाया रॉयल अंदाज