बिलासपुर
नई संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज संभागायुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। श्रीमती तिवारी सरगुजा संभाग से स्थानांतरित होकर यहां आई हैं। वे 2008 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। संभागायुक्त कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर द्वय श्री अखिलेश साहू और श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
हाल ही प्रशासनिक फेरबदल में श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी को बिलासपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। कमिश्नर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनको सौंपे गए दायित्वों की जानकारी ली।

More Stories
CG में रोजाना ₹60 करोड़ का हवाला कारोबार! 1 लाख रुपये ट्रांसफर करने पर मिलता है ₹2,000 तक कमीशन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों और आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा, मंत्रालय कर्मचारी संघ ने जताया आभार