जतारा
थाना अंतर्गत ग्राम बैरबार में आपसी बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर टूट पड़े और मारपीट होने लगी इतने में ही बड़े भाई ने एक लकड़ी के पटिया से छोटे भाई को दे मारा जिससे उसकी की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में ग्राम बैरवार में बीरन यादव और भोला यादव के बीच मकान के को लेकर आपसी बटवारा चल रहा था जिसको लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी हो गई और एक दूसरे की पिटाई शुरू कर दी इतने में ही बड़े भाई भोला यादव ने लकड़ी के पटिया से छोटे भाई बीरन यादव की गर्दन में जोर से मारा जिससे उसकी गर्दन टूट गई और मौत हो गई।
जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को लगी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है पुलिस ने भोला यादव के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है

More Stories
विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने को सरकार है संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के अंतर्गत 10 मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की गई स्कूटी
प्रमुख सचिव जेल विभाग मुकेश चन्द गुप्ता ने किया सर्किल जेल रतलाम का आकस्मिक निरीक्षण