भोपाल
कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) भोपाल के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया की आज भोपाल इकाई ने हिंदी भवन स्थिति कार्यालय में व्यापारी साथियों को बुलाकर परिचर्चा आयोजित की जिसका विषय फूड सेफ्टी स्टैण्डर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया रहा।
जिसमे प्रमुखता से कुछ विषय सामने आए, सैंपल लेने आ रही टीम द्वारा अनैतिक तरीका अपनाने के विषय सामने आए, वहीँ कुछ व्यापारिक साथियों ने बताया की सैंपल लेने के बाद उनका नाम समाचार पत्रों में प्रकाशित हो जाता है जिससे उनके व्यापार को नुक्सान पहुँचता है. बैठक में ये भी निर्णय लिया गया की जल्द सम्बंधित विषय में अधिकारीयों को ज्ञापन दिया जाएगा।
इस बैठक में प्रमुख रूप से सुनील जैन ५०१ जी, संदीप गोधा जी, दीपक जी, ऋषि माहेश्वरी जी, रमाकांत तिवारी जी, अशोक जैन जी, जयपाल केशवानी जी, सखावन राय जी सहित कई व्यापारी साथी उपस्थित रहे।

More Stories
भावांतर योजना को ₹2,313 करोड़, मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा को ₹101 करोड़—एमपी सरकार का अनुपूरक बजट पेश
97 करोड़ के सलकनपुर देवी लोक की पहली बारिश में खुली पोल, रिसाव-जलभराव और अधूरे काम आए सामने
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी