कवर्धा.
कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस ने घुघरी अटल आवास के पास एक मकान में छापेमारी की। पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन लड़की और एक लड़के को गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार, बुधवार रात करीब 12 बजे एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी की कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मौके से दलाल और तीन अलग-अलग कमरे से तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया। लड़कियों में एक रायपुर की रहने वाली है और दो बिलासपुर की रहने वाली हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें कवर्धा के सखी सेंटर भेजा है। आरोपी दलाल पुलिस कस्टडी में रखा गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। देह व्यापार पर कवर्धा पुलिस ने काफी लंबे समय बाद यह कार्रवाई की है।

More Stories
महिला आयोग की जनसुनवाई में 30 प्रकरणों पर हुई सुनवाई, 10 नस्तीबद्ध
रायपुर में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, दिवाली से पहले 19 पत्तेबाज दबोचे
रायपुर में कोडीन कफ सिरप तस्करी पर सख्त कार्रवाई, 3 आरोपियों को 20-20 साल की जेल