मुख्यमंत्री लाड़ली बहना महासम्मेलन में करेंगे सहभागिता, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्रों का करेंगे वितरण
सीधी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जिले के धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15.04.2023 को प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम तथा कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिनांक 15.04.2023 को धौहनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महखोर हिनौता में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना महासम्मेलन में सहभागिता करेंगे। साथ ही गोतरा में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे, एसडीएम कुसमी आर के सिन्हा, ईई आरईएस हिमांशु तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत कुसमी एस एन द्विवेदी, तहसीलदार कुसमी रोहित सिंह परिहार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विधायक ने पीले चावल देकर लोगों को दिया आमंत्रण
विधायक धौहनी टेकाम ने पीले चावल देकर ग्राम वासियों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम को लेकर लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। लाड़ली बहनों ने भी घर-घर पीले चावल देकर लोगों को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया।

More Stories
सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू