भोपाल.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया? ऐसा इसलिए पूछा जा रहा है, क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर इससे जुड़ा हुआ एक पत्र जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने इस्तीफे की बात को सिरे से खारिज कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
एक्स पर 'कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के संबंध में' विषय से जुड़ा हुआ दिग्विजय सिंह का एक पत्र वायरल हो रहा है। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने इस पत्र को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि मैं इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा हूं।
दिग्विजय सिंह ने क्या कुछ कहा?
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। मैंने 1971 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पद के लिए नहीं, बल्कि विचारधारा से प्रभावित हो कर जुड़ा था और जीवन की आखिरी सांस तक कांग्रेस में रहूंगा। इस झूठ की मैं पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहा हूं।
सनद रहे कि मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया। इस बीच वायरल हो रहे पत्र को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने इस पत्र का झूठा करार दिया।

More Stories
राज्यसभा टिकट पर छिड़ा विवाद: आनंद शर्मा बोले– पॉलिटिक्स में सच बोलना ही बन गया गुनाह
जेपी के आदर्शों पर चल रहे नीतीश, जंगलराज से दिलाई मुक्ति: नामांकन के बाद अमित शाह का बड़ा बयान
JDU से आगे कैसे निकली BJP? बिहार में सीनियर पार्टनर बनने तक का सफर