भोपाल
भोजपुरी फिल्म कलाकार और भाजपा सांसद रवि किशन आज प्रदेश के दौरे पर हैं। वे महाकोशल क्षेत्र में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रात सिंगरौली में ही बिताई और सुबह से विंध्य क्षेत्र में सभा करने में जुट गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सक्रिय हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज झाबुआ और अलीराजपुर जिले में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में सभा कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह झाबुआ-अलीराजपुर में
दिग्विजय सिंह ने आज झाबुआ विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कुंदनपुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों को हक कांग्रेस की ही सरकार में मिलता है। भाजपा की सरकार में तो उन्हें परेशान किया जाता है। इसके बाद सिंह ने अपनी दूसरी सभा थांदला विधानसभा में की। वे यहां के उम्मीदवार वीर सिंह भूरिया के समर्थन में सभा करेंगे। इसके बाद वे पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में वाल सिंह मेढा के समर्थन में भी सभा करेंगे। शाम को वे धार में प्रभा गौतम के समर्थम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर 3 बजे ग्वालियर ग्रामीण में आमसभा और शाम को रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा के सतलापुर में सभा को संबोधित करेंगे।

More Stories
Monsoon 2026: मानसून से पहले उमस का कहर, बैतूल में 90% और भोपाल में 64% ह्यूमिडिटी; IMD का अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने विद्युत गृहों के निर्बाध संचालन के लिए बनाया तकनीकी निगरानी मॉडल
MP में शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादलों के आवेदन आज से, नए नियमों को लेकर बढ़ा विरोध