भोपाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार से प्याज पर 'एक्सपोर्ट ड्यूटी' हटाने की मांग की है। राज्यसभा सांसद सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पोस्ट में लिखा है, 'भाजपा की केंद्र सरकार ने प्याज एक्सपोर्ट पर 40 प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाकर उसका किसान विरोधी चरित्र दर्शाया है। प्याज के भाव फिर घटेंगे। मप्र में प्याज सबसे ज्यादा पैदा होता है मालवा निमाड़ में। मैं नरेंद्र मोदी से अपील करता हूं वे तत्काल इस एक्सपोर्ट ड्यूटी को समाप्त करें।'

More Stories
तमिलनाडु में विधायकों की बल्ले-बल्ले! वाहन भत्ता ₹25 हजार से बढ़ाकर ₹75 हजार करने का प्रस्ताव
भोपाल BJP की जिला कार्यसमिति घोषित, 90 नेताओं को मिली जगह; सुरेश पचौरी बने स्थायी आमंत्रित सदस्य
मोदी कैबिनेट में जाएंगे देवेंद्र फडणवीस? BJP मंत्री पंकजा मुंडे के बयान से बढ़ी हलचल