नई दिल्ली
नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद के लिए इंडिगो की उड़ानों को मंजूरी दे दी है। एयरलाइन ने बुधवार को घोषणा की कि वह ताशकंद के लिए 22 सितंबर से सेवाएं शुरू करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नियामक ने छह सितंबर से इंडिगो के ताशकंद तक परिचालन को मंजूरी दे दी है। इंडिगो दिल्ली और ताशकंद के बीच सप्ताह में चार बार सीधी सेवाएं संचालित करेगी। यह एयरलाइन का 31वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य होगा।

More Stories
KTM 390 Duke और 390 Adventure के 350cc वेरिएंट हुए लॉन्च, जानें इनकी कीमत
चांदी हुई 4500 रुपये महंगी, सोने के दाम भी 2000 रुपये से ऊपर चढ़े
शेयर बाजार में भूचाल: होर्मुज तनाव, क्रूड की बढ़त और IT शेयरों में गिरावट, सेंसेक्स 755 अंक नीचे