कवर्धा.
शनिवार को कवर्धा विधायक और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर पहुंचे। देर रात तक कई कार्यक्रम में शामिल हुए। सहसपुर लोहारा जनपद पंचायत के ग्राम खजरीकला और ग्राम बाम्बी, बसिंझोरी और लखनपुर में आयोजित मंडई मेला में शामिल हुए। डिप्टी सीएम शर्मा ने ग्राम खजरिकला में पंचायत में निर्माण कार्य के लिए सात लाख रुपये देने की घोषणा की।
ग्राम बांमी में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा आश्रित ग्राम में बनखैरा में मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपये की घोषणा की। लखनपुर में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही ग्राम बसिनझोरी में ग्रामीणों की सभी मागों को प्राथमिकता क्रम में पूरा कराने का आवश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं और माताओं से हमने वादा किया था कि प्रदेश में नई सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना शुरू की जाएगी। साय सरकार ने उस गांरटी को पूरा किया। प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू हो गई है।
योजना शुरू होने से प्रदेश की माताएं बहुत खुश हैं। अब जल्द ही महतारी वंदन योजना के तहत हर माह पात्र हितग्राहियों को एक हजार रुपए मिलना शुरू हो जाएगा। राज्य के बजट में इसके लिए प्रावधान किया है।
उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के युवाओ से वादा किया था कि राज्य प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी का जांच कराई जाएगी। हमारी सरकार ने इस दिशा में उच्चस्तरीय जांच का फैसला ले लिया है। जल्द ही युवाओ को न्याय और परीक्षा में गड़बड़ी करने वालो पर कार्रवाई करेगी।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली