
भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज शनिवार को जबलपुर जिले के प्रवास के दौरान विकासखण्ड मुख्यालय पाटन में 100 बिस्तरों के सिविल अस्पताल का शुभारंभ किया। श्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को राज्य शासन की प्राथमिकता बताते हुये कहा कि इस दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। प्रदेश भर में जहाँ नये स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं, वहीं मौजूदा स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन किया जा रहा है। साथ ही चिकित्सकों की तथा नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति भी की जा रही है।
पाटन में सिविल अस्पताल के शुभारंभ के अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई, पाटन नगर परिषद के अध्यक्ष आचार्य जागेन्द्र सिंह एवं श्री राजकुमार पटेल भी मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सिविल अस्पताल का शुभारंभ करने के बाद अस्पताल का भ्रमण किया और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
More Stories
डॉ. विनीत तिवारी को शंकराचार्य का आशीर्वाद , योग और अध्यात्म से लोक कल्याण का संदेश
शुभ चिंतन, नियमित योग अभ्यास, अच्छी नींद, एवं प्राकृतिक चिकित्सा से व्यक्ति आजीवन स्वस्थ रहता है – योग गुरु महेश अग्रवाल
संत हिरदाराम मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन