धार
प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा 5 अप्रैल को धार जिले में प्रवास पर रहेंगे तथा भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी,जिला प्रभारी श्याम बंसल,विधायक नीना वर्मा,कालू सिंह ठाकुर,प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री ठाकुर सहित भाजपा वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तय कार्यक्रम अनुसार 5 अप्रैल को सुबह इंदौर से प्रस्थान कर जिले के इंडोरमा क्षेत्र धाकड़ होटल में सुबह 11 बजे धार विधानसभा क्षेत्र के तीन मंडलो के अपेक्षित कार्यकताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यालय में जनजाति के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। तथा शाम 4 बजे प्रबुद्धजन सम्मेलन शगुन गार्डन आश्रम रोड़ धार एवं वही पर शाम 6 बजे होली मिलन समारोह व कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होंगे। रात्रि 7 बजे लोकसभा चुनाव निमित केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

More Stories
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा