भोपाल
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। देवड़ा ने इस अवसर पर कहा कि ईश्वर की कृपा प्रदेशवासियों के जीवन को आलोकित करती रहे और भगवान गणेश का आशीर्वाद सदैव बना रहे।
हमारा प्रदेश विकास के पथ पर सदैव अग्रसर रहे। भगवान गणेश प्रसन्नता, बुद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें, ऐसी मैं भगवान गणेश जी से प्रार्थना करता हूं। देवड़ा ने कहा कि ईको फ्रेंडली अथवा मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा को अपने घरों अथवा झांकियों में स्थापित करें। जिससे हम हमारे प्रदेश के वातावरण और पर्यावरण को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकेंगे।
देवड़ा ने प्रदेशवासियों को प्रथम पूज्य गणेश जी के उत्सव गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

More Stories
बदनावर-टिमरवानी फोरलेन मुआवजे को लेकर किसानों का प्रदर्शन, खुले आसमान के नीचे गुजारी रात
करोड़ों की जमीन हड़पने के आरोप में CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, कटनी मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन
उज्जैन सिंहस्थ 2028 में ड्रोन से होगी श्रद्धालुओं की निगरानी, अपनों को खोजने के लिए बनेगा ‘खोया-पाया’ ऐप