भोपाल
"प्रतिपदा" नव संवत्सर (नव वर्ष) 2028 के प्रारंभ अवसर पर प्रदेश भर में विक्रमोत्सव-2025 आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसदगण एवं विधायकगण सम्मिलित होंगे।
भोपाल जिला मुख्यालय पर विक्रमोत्सवसुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, 7 नंबर चौराहा में प्रातः 10:30 से आयोजित होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं सांसद श्री वी.डी. शर्मा सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में सूर्य उपासना, ध्वज वंदना एवं सम्राट विक्रमादित्य नाट्य की प्रस्तुति होगी।

More Stories
वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मानव–वन्य प्राणी संघर्ष और फसल क्षति कम करने के लिए कृष्ण-मृग स्थानांतरण अभियान का दूसरा चरण हुआ प्रारंभ
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026: डेलिगेट्स ने अनुभव की प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक विरासत और रोमांचक पर्यटन गतिविधियां