भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने "योग गुरु पद्मश्री शिवानन्द बाबा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री शिवानंद बाबा ने योग के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन को स्वस्थ और सुखी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी योग शिक्षा ने न केवल भारत में, बल्कि विश्व भर में लोगों को प्रेरित किया और योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में स्थापित करने में मदद की।
उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि पद्मश्री शिवानन्द बाबा को उनके योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया, जो उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना का प्रतीक है।

More Stories
प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की जांच एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने एनएचएम एवं भार्गवी हेल्थ केयर के मध्य एमओयू
परंपरागत बीजों के संरक्षण में आजीविका मिशन की अनूठी पहल
राज्यमंत्रीगौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल