October 23, 2026

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर श्रीराम मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज सवेरे बिलासपुर के तिलक नगर स्थित श्रीराम मंदिर में सपत्नीक श्रीराम भगवान की पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री साव ने अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बेलतरा के विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री रामदेव कुमावत और श्री राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद थे।