भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 की आदर्श आचरण संहिता 9 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में प्रभावशील है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि पुलिस द्वारा शस्त्र लाइसेंस, विस्फोटक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में 2 लाख 85 हजार 379 लाइसेंसी शस्त्र है। जिसमें से अब तक 2 लाख 57 हजार 17 लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए हैं। 576 लाइसेंसी शस्त्रों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान अब तक 1 हजार 705 अवैध हथियार, 426 कार्टिज, 2 हजार 428 विस्फोटक पदार्थ एवं 1 बम भी मिला हैं। ये सभी सामग्री जब्त कर ली गई है। प्रदेश में कुल 391 अंतरराज्यीय नाकों एवं 665 आंतरिक नाकों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। प्रदेश में 811 फ्लाईंग स्क्वायड (उड़नदस्ता), 942 सर्विलांस टीम (एसएसटी) एवं 76 क्विक रिसपांस टीम (क्यूआरटी) कार्य कर रही हैं।

More Stories
पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: मध्य प्रदेश के कई IPS अफसर इधर से उधर
भोपाल में स्वच्छता मिशन अटका, 85 वार्डों में 160 शौचालयों के लिए नहीं मिल रही जमीन
पीएमजीएसवाय-फोर के तहत म.प्र. को मिली 1763 करोड़ लागत वाली 2117 किमी लम्बी सड़कों की सौगात