भुवनेश्वर
दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट से पक्षी के टकराने से इसकी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान ने भुवनेश्वर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान से पक्षी टकरा गया जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E2065 ने भुवनेश्वर एयरपोर्ट से सोमवार सुबह उड़ान भरी थी लेकिन इसके उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान से पक्षी टकरा गया। यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट की पेशकश की गई। बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते एक यात्री की मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंडिगो की एक फ्लाइट को नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्री को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

More Stories
ईरान ने ट्रंप के समझौते के दावे को नकारा, अमेरिकी राष्ट्रपति की स्थिति कमजोर
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित लौट रहे भारतीय जहाज, नेवी के वॉरशिप दे रहे एस्कॉर्ट
कतर से 18 मार्च को इन शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट्स, भारतीय दूतावास ने जारी की पूरी लिस्ट