स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देती है दीपावली: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी
भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीपावली पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शुभ स्वास्थ्य का प्रकाश फैले। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है, जो हमें आशा और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करता है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के साथ, यह पर्व पूरे देश में खुशियों और उल्लास से भर गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है, जो हम सबके लिए गर्व का विषय है।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि यह पर्व हमें स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ समाज ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और प्रत्येक नागरिक को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि हर व्यक्ति स्वस्थ और सशक्त जीवन जी सके।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार