गाजा
गाजा पट्टी पर जारी इजरायली हमलों के कारण मारे गये फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 31,184 हो गई है। गाजा स्थित फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के भीतर इजरायली सेना की कार्रवाई में 72 फिलिस्तीनी मारे गये और 129 अन्य घायल हो गये। इन्हें मिलाकर 07 अक्टूबर, 2023 को इजरायल-हमास संघर्ष की शुरुआत के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 31,184 और घायलों की संख्या 72,889 हो गयी है।
चिकित्सा सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दक्षिणी गाजा शहर में कुवैती चौराहे पर सहायता की प्रतीक्षा कर रहे फिलिस्तीनियों की एक सभा पर इजरायली सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद नौ लोग मारे गए और कुछ अन्य घायल हो गए। इज़रायली सेना की ओर से इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं आई है।

More Stories
भारत के नए नक्शे पर नेपाल की आपत्ति, कालापानी-लिपुलेख को लेकर फिर बढ़ा विवाद
मंगल पर बनेगा ‘बायो-हाउस’! यीस्ट, जिलेटिन और रेत से तैयार होगा मजबूत शेल्टर
भारत-रूस रिश्तों पर मॉस्को का बड़ा बयान, ‘खास और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ पर जोर